बिहार |  के मधुबनी  के झंझारपुर के एक डॉक्टर दंपति ने अपनी बेटी को चांद पर एक एकड़ जमीन गिफ्ट  की है | बेटी के 10वें जन्मदिन पर दंपति ने अपनी लाड़ली को रजिस्ट्री के पेपर सौंपे | पांचवी क्लास में पढ़ रही आस्था भारद्वाज को उनके पिता डॉ सुरबिंदर कुमार झा और मां डॉ सुधा झा दे दिया है | दंपति झंझारपुर नगर पंचायत में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में काम करते हैं | पिता सुरबिंदर कुमार झा बताते हैं, उनके परिवार में जन्मी आस्था पहली बेटी है | इसी खुशी में वे दोनों उसके जन्मदिन पर कुछ अलग गिफ्ट देने की सोच रहे थे और ये 25 फरवरी 2022 को पूरा हो पाया | जमीन की रजिस्ट्री पेपर के साथ चांद पर कभी जाने का एयर टिकट भी उपलब्ध कराया गया है | इस टिकट को बेटी जब चाहे उपयोग कर सकती है |