
पीएमआई सर्वे के आंकड़ों को देखें तो भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में 58.1 के स्तर पर रहीं। हालांकि, यह अक्तूबर के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन जुलाई 2011 के बाद यह आंकड़ा दूसरा सबसे बड़ा है। भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर महीने में भी तेजी आई है। पीएमआई सर्वे के आंकड़ों को देखें तो इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर रहा। हालांकि, यह अक्तूबर के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन जुलाई 2011 के बाद यह आंकड़ा दूसरा सबसे बड़ा है। गौरतलब है कि अक्तूबर महीने में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेज उछाल दर्ज किया गया था और यह बढ़कर 58.4 पर पहुंच गया। सितंबर की तुलना में अक्तूबर में पीएमआई इंडेक्स में 3.2 की बढ़त दर्ज की गई थी। सितंबर में यह 55.2 पर रहा था।
लगातार चौथे महीने देखने को मिली वृद्धि
पीएमआई सर्वे के अनुसार, नए कामों में निरंतर वृद्धि और बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण नवंबर के दौरान भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सही राह पर अग्रसर हैं। ये एक दशक से भी अधिक समय में दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ी हैं। गौरतलब है कि लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि देखने को मिली है। समग्र पीएमआई आउटपुट इंडेक्स भी बढ़ा है। यह संयुक्त सेवाओं और विनिर्माण उत्पादन को मापता है। यह अक्तूबर में 58.7 से बढ़कर नवंबर में 59.2 हो गया, जो जनवरी 2012 के बाद से सबसे मजबूत वृद्धि का संकेत है।
पीएमआई इंडेक्स को इस तरह समझें
परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में इस आंकड़े का 50 से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा सेवा गतिविधियों में संकुचन की ओर इशारा करता है। आईएचएस मार्किट में इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोलियाना डी लीमा ने कहा कि भारतीय सेवा क्षेत्र की रिकवरी नवंबर में भी जारी है। बिक्री में एक मजबूत सुधार देखने को मिल रहा है।