दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नयनतारा ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई है और आज यही सफल अभिनेत्री अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, आज नयनतारा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, अभिनेत्री को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

नयनतारा ने अपनी जिंदगी में खूब कामयाबी हासिल की है लेकिन इसके बावजूद वह अपनी लव लाइफ की वजह से अक्सर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। नयनतारा को दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है और ये टैग उन्हें प्रभुदेवा ने दिया था। एक समय था जब नयनतारा और प्रभुदेवा एक दूसरे के प्यार में थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए।

नयनतारा का बचपन

नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में एक मलयाली क्रिश्चियन फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है। एक्ट्रेस के पिता कुरियन कोदियात्तु वायुसेना अधिकारी थे। इसी वजह से नयनतारा का बचपन देश के अलग-अलग शहरों में गुजरा है। उन्होंने चेन्नई, दिल्ली, गुजरात और थिरुवला जैसी जगहों पर रहकर अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। नयनतारा ने स्कूल के दिनों में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था।

नयनतारा का फिल्मी सफर

नयनतारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्ममनासिनकारेसे की थी। इस फिल्म में नयनतारा के साथ जयराम नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्मअय्यासे तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी और फिर फिल्मलक्ष्मीसे नयनतारा ने तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री की सबसे सफल फिल्मचंद्रमुखीरही। इस फिल्म में नयनतारा के साथ रजनीकांत नजर आए।

प्रभुदेवा के साथ ऐसे शुरू हुआ रिश्ता

नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता फिल्म 'Villu' के सेट से शुरू हुआ था। इस फिल्म में नयनतारा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं और प्रभुदेवा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। नयनतारा उन दिनों सिंगल थीं लेकिन प्रभुदेवा शादीशुदा थे। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। दावा किया जाता है कि दोनों लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे। नयनतारा और प्रभुदेवा शादी भी करना चाहते थे। लेकिन प्रभुदेवा की पहली पत्नी लता ने ऐसा होने नहीं दिया।

प्रभुदेवा की पत्नी ने कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा

प्रभुदेवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद लता भूख हड़ताल पर भी बैठ गईं। इस दौरान कई महिला संगठन ने प्रभुदेवा की पत्नी लता का समर्थन किया और नयनतारा का पुतला जलाकर उनका विरोध किया। इन घटनाओं ने धीरे-धीरे प्रभुदेवा और नयनतारा के रिश्ते को तोड़ दिया। साल 2012 में नयनतारा ने प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।

विग्नेश शिवन संग की सगाई

अब नयनतारा फिल्म डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही सगाई की है। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता  है