बिहार | जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश सिंह एवं उनकी पत्नी जगतारिणी देवी की हत्या रविवार की रात कर दी गई है। दोनों की हत्या गले मे फांसी लगाकर की गई है। सुबह होने पर ग्रामीणों ने दंपती को घर मे मृत पाया। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस सहित सैकड़ों ग्रामीण उनके घर पर पहुंचे हैं।
मृतक दंपती घर मे अकेले रहते थे। बेटे बाहर रहते हैं। वृद्ध दंपती की हत्या का कारण का पता नहीं चल पाया है। जिस कमरे में दोनों शव हैं उस कमरे का सामान फैला हुआ है। अपराधियों ने संभवतः चोरी की घटना को अंजाम दिया है फिर कोई और बात हो सकती है। पुलिस ने कमरे को तत्काल सील कर दिया है। एफएसएल की टीम के आने के बाद जांच की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।