
बालोद : प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम खुंदनी में आयोजित मातर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को मातर महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। ग्रामीणों ने मंत्री श्री साहू का फूलमाला से आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री साहू ने ग्राम खंुदनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें हायर सेकेण्डरी स्कूल में दस लाख रूपए की लागत के सायकल स्टैण्ड निर्माण, बाजार चौक में तीन लाख रूपए की लागत के हाईमास्क लाईट स्थापना कार्य, तीन लाख पचास हजार रूपए की लागत के सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य और छह लाख दस हजार रूपए की लागत के सेग्रीगेशन एसएचजी शेड निर्माण कार्य शामिल है।
मंत्री श्री साहू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गॉव के विकास और किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौठानों को लघु उद्योग केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। स्वसहायता समूहों द्वारा गौठान परिसर में मुर्गीपालन, मछलीपालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन आदि कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई गौठान स्वावलंबी बन गए हैं और आमदनी भी प्राप्त कर रहे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय किया जा रहा है। मंत्री श्री साहू ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को उसका लाभ लेने प्रेरित किया। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर ग्रामीणों को मातर महोत्सव की शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुरूर के अध्यक्ष श्री प्रभात ध्रुवे, उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर, श्रीमती ललिता पीमन साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
क्रमांक/772
समाचार
जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 07 नवम्बर को कोविड टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी
बालोद, 06 नवम्बर 2021
कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 07 नवम्बर 2021 को जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.के.सोनी ने बताया कि विकासखंड बालोद में टाउन हॉल बालोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांकरा, ग्राम पंचायत मनौद, सुदरा, खुर्सीपार, तरौद, रानीतराई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करहीभदर, ग्राम पंचायत कन्नेवाड़ा, चिरईगोड़ी, हथौद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, ग्राम पंचायत देवीनवागांव, सिवनी, हीरापुर, झलमला, उमरादाह, टेकापार, पड़कीभाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत बिरेतरा, भें. नवागांव, अंगारी, खपरी व भोयनापार, विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत ग्राम उकारी, गुदुम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, बीएसपी अस्पताल दल्लीराजहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, कुसुमकसा, गुजरा, भैंसबोड़, टेकाडोढ़ा, कांड़े, मगरदाह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरडोंगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाडुला, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी बंगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरेगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबचेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरजपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भंवरमरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगचुवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनकापार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाहंदा, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा, प्राथ.स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिदा, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र गुरेदा, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र कलंगपुर, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र रनचिरई, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र कुरदी, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र माहुद बी, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र भरदाकला, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र बेलौदी, प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र सांकरी व प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र खुरसुनी, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरमरीकला, ग्राम बालोदगहन, चिटौद, बोरिदकला, कनेरी, जगतरा, सनौद, अरकार, मोहारा, खेरथा, कन्हारपुरी, घोघोपुरी में किया जाएगा।