भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना इलाके में पति-पत्नी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विवाहिता को अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर महिला के पति ने फांसी लगा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पति की आत्महत्या का पता चलते ही पत्नी ने भी खुद को आग लगा ली थी। मृतक युवक ने भी सुसाइड नोट में पत्नी के कथित प्रेमी सागर बाबा का नाम लिखा था। सुसाईड नोट मे लिखा था, कि पत्नी-बच्चे से मिलाने के लिए सागर बाबा के पैर छुए, लेकिन उसने दोनों को नहीं भेजा। सागर बाबा ने मेरा जीवन तबाह कर दिया। मैं पत्नी, सागर बाबा की वजह से जान दे रहा हूं। मृतक दंपत्ति ने साल 2014 में प्रेम-विवाह किया था। जानकारी के मुताबिक जैन मंदिर के सामने पीएचई कॉलोनी में रहने वाले अक्षय सोमकुंवर उर्फ गोलू पिता सूर्यभान सोमकुंवर (26) बल्लभ भवन में लिफ्ट ऑपरेटर था। बीती 21 अक्टूबर रात उसने फासीं लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वहीं उसकी मौत की खबर मिलने पर उसके घर आई उसकी पत्नि ने सुधा ने भी 22 अक्टूबर की सुबह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी, उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस जॉच मे सामने आया कि अक्षय और सागर दोनों दोस्त थे। अक्षय के जरिए ही सागर उसकी पत्नी से मिला था। इसके बाद अक्षय की पत्नी से नजदीकियां बढ़ने पर अक्षय पत्नि सुधा पर शक करने लगा। इसको लेकर पत्नी अक्षय को परेशान करने लगी। अक्षय जब भी पत्नी को इस बारे में बोलता तो वह सागर से धमकी दिलाती थी। इसी को लेकर दोनों में कई बाद विवाद भी हुआ। अक्षय के बड़े भाई नीलेश ने अपने ब्यान मे पूलिस को बताया कि उसका भाई गोलू उर्फ अक्षय मल्टी में मां के साथ रहता था। गोलू ने साल 2014 में सुधा शुक्ला नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। सुधा और गोलू का चार साल का बेटा है। बीते तीन-चार से से गोलू की पत्नी का प्रेम प्रसंग इलाके में रहने वाले सागर नाम के युवक से शुरू हो गया था। इस बात से गोलू परेशान था। गोलू की पत्नी 7 अक्टूबर को घर से बच्चे को लेकर सागर के साथ पंचशील नगर में रहने लगी थी। जॉच के बाद प्रैमी के खिलाफ प्रकरण दर्जकर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।