भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के बीच गहरा नाता हमेशा से ही देखा गया है। कई भारतीय क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ शादी की है। तो वहीं कई का नाम एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहता है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी के साथ अपने रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। आथिया शेट्टी के बर्थडे पर केएल राहुल ने उन्हें विश करते हुए ये कारनामा कर दिखाया।
दरअसल बीते काफी समय से केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के बीच रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर थी। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता रहा है। कई बार दोनों साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी नजर आ चुके हैं। हालांकि अब तक इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को खुलेआम एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन अब केएल राहुल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। तो वहीं आथिया ने भी इस पर मोहर लगा दी है।
बीते दिन सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी का जन्मदिन था। इस खास मौके पर केएल राहुल ने आथिया शेट्टी को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया। केएल राहुल ने अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आथिया शेट्टी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आथिया शेट्टी और केएल राहुल एकसाथ बैठे नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में आथिया केएल राहुल को पकड़ी हैं और राहुल भी उनके कंधे पर हाथ रखे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों फनी फेस बना रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव'। हालांकि उन्होंने लव लिखने की जगह हार्ट शेप ईमोजी का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट पर आथिया शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए केएल राहुल के लिए वर्ल्ड ईमोजी शेयर की है। जिससे पता चलता है कि आथिया ने भी केएल राहुल के इस पोस्ट पर दोनों के रिलेशनशिप को हरी झंडी दे दी है। केएल राहुल के इस पोस्ट पर इनके दोस्त और फैंस भी जमकर कमेंट कर खुशी जता रहे हैं। ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।