भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 14 नवंबर से 21 तक कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस जन जागरण अभियान के तहत मध्यप्रदेश में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस 14 नवंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर तक पदयात्रा एवं नेहरू जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस जन जागरण अभियान मेंंप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, कांग्रेस पक्ष के समस्त जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से विधायक एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा को इस जन जागरण अभियान का प्रदेश स्तरीय प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस 14 से 21 नवंवर तक चलायेगी जन जागरण अभियान
आपके विचार
पाठको की राय