बिहार में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। दिन में तेज धूप शाम में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को पटना इसके आसपास इलाकों में मौसम सामान्य रहा। वहीं प्रदेश के कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार में उत्तर पश्चिम हवा एवं दक्षिण बिहार में पश्चिमी हवा के प्रभाव से पारे में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को पटना इसके आसपास क्षेत्रों के कुछ भागों में सुबह दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान 15 से 18 के बीच रहने की उम्मीद

अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटों के दौरान पारे में दो डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान माधोपुर में सर्वाधिक तापमान 32.6 डिग्री तो गया का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।