बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने लुक और ग्लैमरस अंदाज के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।
इसी बीच अभिनेत्री ने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपने वैक्सीनेशन को पूरा कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लगवा लिया है। तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, बुस्टर शॉर्ट पूरा कर लिया। साथ ही उन्होंने फैंस से वैक्सीन लगवाने का भी आग्रह किया है।