सिवान ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के सिवान में। सिवान सदर अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों के जन् दिया है। इसके पहले के एक बच्चे को जोड़ दें तो अब वह आधा दर्ज बच्चों की मां है। अब बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ नियंत्रित करने में प्रशासन परेशान है।

एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्

सिवान के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के अरना झीरवा की एक महिला ने पांच नवजात को जन्म दिया। चिकित्सकों की टीम ने सर्जरी कर बच्चों का जन्म कराया गया। नवजात में तीन लड़कियां दो लड़के हैं। सर्जरी करने वाली टीम में डा. रीता सिन्हा, ओटी असिस्टेंट डा. पल्लवी पवन कुमार, एनेस्थेटिस्ट डा. अमरेश कुमार सिंह बाल रोग विशेषज्ञ डा. कालिका सिंह मौजूद रहे। चिकित्सकों के अनुसार पांचों बच्चे मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पांच बच्चों का जन् दुर्लभ घटना

सिवान के शहीद इस्माइल कालोनी की फूलजहां का निकाह थावे के अरना झीरवा निवासी मो. झुन्ना से हुआ है। प्रसव के पूर्व फूलजहां अपने मायके में थी। गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों द्वारा सर्जरी कर बच्चों का जन्म कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार जुड़वा बच्चों का जन् सामान् है। एक साथ तीन बच्चों का जन् भी होता रहा है। लेकिन पांच बच्चों का जन् दुर्लभ घटना है।

चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे

सर्जरी के दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सकों को जब इस बात की जानकारी हुई कि महिला की कोख में से पांच बच्चे हैं तो चिकित्सकों की टीम एकत्रित हो गई। स्वास्थ्यकर्मी काफी तनाव में थे, लेकिन प्रसव सफल के बाद सभी ने राहत की सांस ली। अब महिला प्रसव वार्ड में भर्ती है। जबकि, बच्चों को एसएनसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

अल्लाह ने दिया बड़ा तोहफा

स्वजनों ने बताया कि महिला का पांच वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। इसके पहले वह महिला की एक बच्ची थी। मो. झुन्ना ने कहा कि अल्लाह ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। एक साथ पांच बच्चे के जन्म लेने की घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई है। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। भीड़ को रोकने के लिए अस्पताल प्रबंधन को मशक्तत करनी पड़ी है।