अयोध्‍या । दीपोत्सव 2021 पर इस बार  अयोध्‍या में 12 लाख दिए जगमगाएंगे। इस प्रकार नया विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। इस अवसर पर राम की पैडी पर 9 लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन कर विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा।  साथ ही अयोध्या शहर में तीन लाख दीपक अतिरिक्त लगाए जाएंगे। इस तरह कुल 12 लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन होगा। यह कार्यक्रम तीन नवंबर शाम छह से साढ़े छह बजे तक होगा। दीपोत्‍सव पर  डी होलोग्रैफिक शो, लेजर शो और आतिशबाजी भी कराई जाएगी। इस दौरान श्रीलंका का सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन करेगा, यह कार्यक्रम एक से पांच नवंबर तक चलेगा अलग-अलग दिनों में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।