मुंबई| बॉलीवुड स्टार सलमान खान मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। इसका कारण उनके चाहने वाले हैं। भाईजान को अपने घरवालों से बहुत प्यार है। जब भी उन्हें समय मिलता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल शर्मा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान अपने भांजे आहिल को पेंटिंग करना सिखा रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान आहिल शर्मा को गोद में उठा कर उनके पैरों से पेंटिंग करा रहे हैं। पेंटिंग के साथ सलमान एक बच्चे की तरह फर्श पर लेटकर भांजे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। बता दें सलमान खान बहुत अच्छे पेंटर है। उनकी कुछ पेंटिंग्स काफी चर्चा में रही हैं।
Salman Khan ने भांजे आहिल के साथ की पेंटिंग
आपके विचार
पाठको की राय