बिहार |शाम को पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।
लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर रहा है। सुबह से ही वोटर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कहीं पर ईवीएम या बायोमेट्रिक की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। जो व्यक्ति बिना मास्क के मतदान केंद्र आएगा उससे 50 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।
गोलीबारी के पांच आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद में गोलीबारी करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें मुखिया प्रत्याशी के पति पंकज यादव मुख्य आरोपी हैं। उनपर हंगामा करने और बूथ लूटने का आरोप है। इसके अलावा वार्ड सदस्य प्रत्याशी इस्तेखार शाह, अरुण पासवान- पहरमा, मो मुनाजिर- बिसैनी और सुनील शर्मा- बिसैनी भी आरोपी हैं।