अहमदाबाद|गुजरात में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद सोमवार को नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शपथ ली। अब उनके नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। हालांकि, आज का समारोह कल तक के लिए स्थगित कर वहीं, पुराने कुछ मंत्रियों की 'नो रिपीट' की पूरी संभावना है। इसके चलते मंत्रियों ने अपने आवास और ऑफिस खाली करने शुरू कर दिए हैं। क्योंकि नए मंत्रियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के बाद जल्द से जल्द ऑफिस खाली करने होंगे।
सीआर पाटिल के बंगले पर विधायकों की भीड़
भूपेंद्र पाटिल का शपथ समारोह आज होना था, लेकिन एन वक्त पर कार्यक्रम कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शपथ समारोह से पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बंगले पर विधायकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इनमें हर्ष सिंघवी, मनीषा वकील, मनीषा सुधार, सांसद रामभाई मोकरिया, विधायक गोविंद पटेल की सीआर पाटिल से काफी देर तक चर्चा हुई।
नए मंत्रियों के लिए अधिकारियों की सूची तैयार
नए मंत्रियों के लिए अधिकारियों की भी सूची तैयार कर ली गई है। मंत्रियों के शपथ समारोह होते ही कई आईएएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले होने हैं। इसके अलावा नए मंत्रियों के लिए उनके सचिवों की भी सूची तैयार कर ली गई है। जानकारी मिली है कि सेक्शन अधिकारी और नायब सेक्शन अधिकारी वर्ग के कुल 70 अधिकारियों के नाम की सूची बना ली गई है।