अप्रैल 2019 से बंद जेट एयरवेज की उड़ानें फिर शुरू हाेने वाली हैं। करीब तीन साल थमे रहने के बाद एयरलाइंस 2022 की पहली तिमाही से अपनी घरेलू उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद अगले वित्त वर्ष के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी। कार्लरॉक जालान कंसाेर्टियम के सदस्य मुरारी लाल जालान ने साेमवार काे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई मार्ग पर हाेगी।

कंपनी की याेजना तीन साल में 50 से ज्यादा और पांच साल में 100 से ज्यादा विमानाें का बेड़ा तैयार करने की है। मुंबई की बजाय इस बार मुख्यालय दिल्ली में हाेगा। जालान ने दावा किया कि विमानन क्षेत्र के इतिहास में पहली बार दाे साल से ज्यादा समय तक बंद रही एयरलाइन फिर शुरू हाे रही है। इस एयरलाइन को फिर से चलाने के लिए कार्लरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान की कंसोर्टियम ने अक्टूबर 2020 में बोली जीती थी।