
महाराष्ट्र | महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोग डूब गए हैंं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। इसमें से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। 8 अभी लापता हैं। पुलिस बचाव कार्य में लगी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों मे एक बच्ची शामिल है। हादसा हतराना गांव में सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार नदी किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद नाव से वापस जा रहे थे। नाव 11 लोगों का वजन नहीं उठा पाई और पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। सुबह दस बजे संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। इसमें सवार 11 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज में अभियान चलाया जा रहा है।