मैनपुरी| सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुरावली निवासी युवक गाली गलौज करते हुए पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ भाजपा के मंडल महामंत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रृंगार नगर निवासी कुचैला मंडल के महामंत्री विकास भदौरिया ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि कुरावली के गांव सोनई निवासी योगेश चौहान एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो उनके पास भी आया। वीडियो में आरोपी युवक भाजपा के पूर्व विधायक व पैक्सफेड आगरा-अलीगढ़ मंडल के निदेशक अशोक चौहान के लिए गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है।
जानकारी की तो पता चला कि योगेश कभी भी पूर्व विधायक पर हमला कर सकता है। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी योगेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज की है। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।