शेयर बाजार आज भी एक नए शिखर पर बंद हुआ। इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला सेंसेक्स 145.29 अंकों की तेजी के साथ  55,582.58 रिकॉर्ड के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 33.95 (0.21%) अंकों के फायदे के साथ एक नए शिखर 16,563.05 पर आज के दिन के कारोबार की समाप्ति की। बता दें  शुक्रवार को  बीएसई का सेंसेक्स 55437 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था और 265 अंकों की तेजी के साथ 16516.85 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई।रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ''प्रमुख सूचकांक आज लाभ में रहे। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप दबाव में रहे। उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में तेजी तथा वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में लाभ से निफ्टी को फायदा मिला।
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। वहीं चीन के शंघाई में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 69.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

कब-कब बनाया सेंसेक्स ने रिकॉर्ड

    16 अगस्त को 55,680.75 पर पहुंआ और  पर बंद हुआ
    13 अगस्त को 55487.79 पर पहुंचा और 55437 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ
    12 अगस्त को  54862.24 पर पहुंचा सेंसेक्स
    10 अगस्त को 54772.07 पर
    5 अगस्त को 54717.24 पर
    3 अगस्त को  53887.98 पर पहुंचा
    16 जुलाई को 53290.81 के नए शिखर पर पहुंच गया
    15 जुलाई को ऑल टाइम हाई  53266.12 पर पहुंचकर सेंसेक्स ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया
    6 जुलाई 2021 को  53129.37 के स्तर पर पहुंचा
    28 जून 2021 को सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।
    22 जून 2021को सेंसेक्स अपने सर्वकालिक ऊंचाई  53057.11 पर पहुंच गया।
    11 जून 2021 को पिछले ऑल टाइम हाई 52516 को तोड़ते हुए सेंसेक्स 52641.63 के स्तर पर पहुंच गया।
    16 फरवरी 2021 को  52516.76 पर पहुंचा
    9 फरवरी 2021 को 51835.86 को छुआ
    8 फरवरी 2021 को सेंसेक्स एक और नए शिखर  51409.36 पर पहुंचा।
    5 फरवरी 2021को सेंसेक्स 51073 का नया शिखर छूआ।
    21 जनवरी को सेंसेक्स 50,184.01 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
    13 जनवरी को सेंसेक्स एक नए शिखर पर था
    12 जनवरी को  49569.14 का आंकड़ा छुआ