
भोपाल । भाजपा मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश सह प्रभारियों एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, सिंधिया को लोकसभा चुनाव में हराने वाले सांसद डॉ. केपी यादव को भी जगह दी गई है। सूची के अनुसार यशपाल सिंह सिसौदिया, अर्चना चिटनीस, महेंद्र सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह सोलंकी, डॉ. केपी यादव, डॉ.हितेश वाजपेयी, उमेश शर्मा, राजपाल सिसौदिया, शशिकांत शुक्ला, पंकज चतुर्वेदी, सनवर पटेल, राम डांगोरे, आशीष अग्रवाल, दुर्गेश केशवानी, नेहा बग्गा, दिव्या गुप्ता, प्रहलाद कुशवाह को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। जबकि नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, आशीष तिवारी, सचिन सक्सेना, विवेक तिवारी, दीपक जैन को सह मीडिया प्रभारी बनाया है। इसी तरह भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है।