रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच काफी पुरानी दोस्ती है। 2014 में दोनों साथ में 'गुंडे' फिल्म में काम कर चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी मजेदार कॉमेंट्स करते रहते हैं। रीसेंटली दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। ये फुटबॉल मैच के हैं। फोटोज और वीडियोज में रणवीर लेटे हैं और अर्जुन उनके ऊपर झुके दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि रणवीर अर्जुन के गाल पर किस कर रहे हैं या उनके कान में कुछ कह रहे हैं। ये क्लिप्स देखकर उनके फैंस के तरह-तरह के कॉमेंट्स सामने आ रहे हैं। 

फैंस ने किए मजेदार कॉमेंट्स

अर्जुन रणवीर के इस वीडियो पर एक यूजर का कॉमेंट है, क्या वे किस कर रहे हैं? एक और कॉमेंट है, उफ इतनी लंबी किस। एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, अश्लील हैं ये गुंडे। बाद में भी अर्जुन रणवीर को गले लगाते दिखे। रणवीर ने निऑन जर्सी पहनी थी और चोटी बना रखी थी। 

अर्जुन के पास हैं ये फिल्में

अर्जुन के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन 2' में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी होंगी। वह सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'भूत पुलिस' में भी नजर आएंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

वहीं रणवीर सिंह कबीर सिंह की फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म में वह कपिल देव के रोल में हैं। उनके खाते में फिल्म 'सर्कस' और 'जयेशभाई जोरदार' भी हैं