भोपाल। राजधानी भोपाल में सामने आये दुष्कर्म के मामले मे पुलिस आरोपी पुलिसकर्मी की खोजबीन मे लगी है। आरोप है कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला से जान पहचान बढाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नही इस दौरान पुलिसकर्मी की अन्य गर्लफ्रेंड ने उसका वीडियो बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक महिला का शोषण करता रहा। पीडीता का यह भी आरोप है कि उसका एक बेटा है, जिसका पिता आरोपी कॉन्स्टेबल है। मामले मे पुलिस पीडीता कि शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए वीडीयो बनाने वालीपुलिसकर्मी की गर्लफ्रेंड को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो अपने पति से अलग रहती है। अक्टूबर 2018 में शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल राहुल जाट से सोशल मीडियो के जरिए उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। दोस्ती बढ़ने के बाद राहुल उसे घुमाने के बहाने जहांगीराबाद इलाके में ले गया। यहां एक घर में राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल की दूसरी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी। उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। बाद मे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर राहुल उसका लगातार शोषण करता रहा। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत करने की धमकी दी, तो कॉन्स्टेबल ने उससे शादी करने का झांसा दिया। पीडीता का आरोप है, कि उसका सवा साल का एक बेटा है। जिसका पिता राहुल जाट का है। पिछले दिनों महिला ने जब राहुल पर शादी का अधिक दबाव बनाया, तो राहुल ने खुद को ऊंची जाति का बताते हुए जातिसूचक शब्द से उसे अपमानित कर उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पीड़ित ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियो ने बताया कि पीड़ित ने बयान में राहुल को कॉन्स्टेबल बताया है। वो कॉन्स्टेबल है, या नहीं, इसकी पुष्टि उसकी गिरफ्तारी के बाद हो पाएगी। वही पुलिस को पता चला है कि राहुल जाट नाम का सिपाही डेढ़ साल पहले शाहजहांनाबाद थाने में पदस्थ था, इसके बाद उसका ट्रांसफर हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।