
एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में लंदन से मुंबई आईं हैं। सोनम के लंदन से लौटने के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने लगे थे। इसके बाद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इन खबरों को गलत ठहराया था। अब हाल ही में सोनम कपूर ने कुछ फोटोज शेयर कर अपने घर आए नन्हे मेहमान से फैंस को मिलवाया है। दरअसल, सोनम कपूर के घर जो नया मेहमान आया है, वो एक डॉगी है। सोनम ने डॉगी के साथ की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने इन फोटोज में डेनिम लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है। यही नहीं उन्होंने अपने डॉगी को भी मैचिंग ड्रेस पहनाई हुई है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है- "मैं आपको कपूर परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलवाती हूं- रसेल क्रो कपूर। यहां देखिए उसके साथ मेरी खुशी के पलों की एक झलक।"